• About Us
  • Contact Us
  • Policy
  • T&C
  • I Reporter
  • Epaper
Advertisement
निवाण टाइम्स
  • Home
  • Delhi NCR
    • Ghaziabad
    • Noida
    • Delhi
    • Meerut
  • Uttar Pradesh
  • Nation
  • Entertainment
  • Education
    • Job
  • Health
    • Lifestyle
  • Sports
  • Astrology
  • Social Media
  • Niwan Special
    • Video Gallery
    • Vichar
    • Interview
No Result
View All Result
निवाण टाइम्स
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री ने किया तीन दिवसीय पेट्रोटेक प्रदर्शनी का उद्घाटन

पेट्रोटेक प्रदर्शनी से हमने देश में हालात सुधारे: मोदी

February 11, 2019
0 0
0
प्रधानमंत्री ने किया तीन दिवसीय पेट्रोटेक प्रदर्शनी का उद्घाटन
0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ग्रेटर नोएडा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन दिवसीय पेट्रोटेक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती 6वीं बड़ी अर्थव्यवस्था है और 2030 तक विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। विश्व में तीसरे नंबर पर सबसे बड़ा ऊर्जा का उपयोग करने वाला देश भारत है और इसमें प्रतिवर्ष 5 प्रतिशत की दर से बढ़ोत्तरी हो रही है।

उन्होंने कहा कि पिछले 4 सालों में बिजली को हर गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। लक्ष्य के तहत हमने सभी घरों में बिजली पहुंचाई है, इससे भारत की रैंक सुधरी है। एलईडी से ऊर्जा की बचत हुई है और खर्च कम हुआ है।  पिछले 3 साल में  64 लाख एलपीजी कनेक्शन दिए गए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि 5 साल पहले 55 फीसद लोगों पर एलपीजी था अब 90 फीसद लोगों पर एलपीजी कनेक्शन हैं। वर्तमान सरकार के प्रयास में देश में हालात सुधरे हैं।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऊर्जा विकास का मुख्य कारक है और सामाजिक आर्थिक विकास इसी पर निर्भर करता है। सोलर एनर्जी और अक्षय ऊर्जा में बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धा का माहौल है। जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए सभी देश एक साथ आ रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत में करोड़ों लोगों के पास आज भी बिजली नहीं है और खाना बनाने के लिए गैस भी नहीं हैं। ऐसे में सभी तक ऊर्जा पहुंचाने के लिए बेहद प्रभावी ढंग से प्रयास किया है। सभी को स्वच्छ और रीजनेबल ईंधन भेजने का प्रयास किया जा रहा है।  पिछले 5 साल में ऑयल और गैस के मामलों में काफी सुधार हुए हैं। गैस की कीमतों के निर्धारण में भी सुधार किया गया है। पिछले 5 साल में ऑयल और गैस के मामलों में काफी सुधार हुए हैं। मोदी ने बताया कि गैस की कीमतों के निर्धारण में भी सुधार किया गया है। देश में 6000 किलोमीटर लंबी गैस लाइन बन चुकी है। 11000 किलोमीटर और गैस लाइन बनाने का काम चल रहा है। नेशनल गैस ग्रिड्स से 400 जिले जुड़ जाएंगे और पाइपलाइन के द्वारा 75 फीसद लोगों तक गैस की सप्लाई जुड़ जाएगी। उत्पादक देश और उपभोक्ता देशों को तेल और गैस की कीमतों में पारदर्शिता बनानी होगी और कीमतों में संतुलन भी लाना होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगवानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। वे देर रात ही ग्रेटर नोएडा पहुंच गए थे।

सड़क मार्ग से पहुंचे पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोमवार सुबह हेलीकॉप्टर से एक्सपो मार्ट पहुंचना था, लेकिन कोहरे की वजह से पीएम मोदी सड़क मार्ग से दिल्ली से ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से होते हुए पहुंचे। इस बीच कई जगहों पर रूट डायवर्जन कर दिया गया था। रूट डायवर्जन के चलते परी चौक से लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर लम्बा जाम लगा था। इसके अलावा सेक्टर-37 से कालिंदी कुंज पर भी वाहन जाम में फंसे रहे।

95 से अधिक देश हो रहे शामिल

पेट्रोटेक के 13 वें संस्करण में साझेदार देशों के 95 से अधिक ऊर्जा मंत्री शामिल हो रहे हैं। इनके अलावा सात हजार से अधिक प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। इस बार मेक इन इंडिया व अक्षय ऊर्जा की थीम पर विशेष पवेलियन तैयार किया गया है। यहां करीब 13 देशों ने अपने पंडाल बनाए हैं। इसमें करीब 750 प्रदर्शक शामिल होंगे।

Previous Post

प्रियंका के रोड शो में लगे "चौकीदार चोर है" के नारे, जानें रॉबर्ट वाड्रा का भावुक पोस्ट

Next Post

अब डिजिटल लॉकर में रखें अपने ड्राइविंग लाइसेंस, RC पुलिस व RTO नहीं काटेगा चालान

Related Posts

विश्व की सबसे ऊँची मूर्ति ‘स्टैचू ऑफ यूनिटी’ पर आतंकियों की बुरी नज़र, ईमेल से मचा हडकंप
Nation

विश्व की सबसे ऊँची मूर्ति ‘स्टैचू ऑफ यूनिटी’ पर आतंकियों की बुरी नज़र, ईमेल से मचा हडकंप

February 18, 2019
महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना साथ लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, बनी आपसी सहमति
Nation

महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना साथ लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, बनी आपसी सहमति

February 18, 2019
पुलवामा की मुठभेड़ में मेरठ का जाबांज अजय कुमार शहीद, खबर मिलते ही पत्नी हुई बेसुध
Meerut

पुलवामा की मुठभेड़ में मेरठ का जाबांज अजय कुमार शहीद, खबर मिलते ही पत्नी हुई बेसुध

February 18, 2019
मेजर चित्रेश सिंह बिष्‍ट को हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई
Nation

मेजर चित्रेश सिंह बिष्‍ट को हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

February 18, 2019
पुलवामा आंतकी हमला : तनाव के बाद अब पाकिस्तान ने अपने उच्चायुक्त को वापस बुलाया
Nation

पुलवामा आंतकी हमला : तनाव के बाद अब पाकिस्तान ने अपने उच्चायुक्त को वापस बुलाया

February 18, 2019
कश्मीर को लेकर कमल हासन का हैरान करने वाला बयान- कश्मीर में जनमत संग्रह क्यों नहीं करा रही सरकार
Nation

कश्मीर को लेकर कमल हासन का हैरान करने वाला बयान- कश्मीर में जनमत संग्रह क्यों नहीं करा रही सरकार

February 18, 2019
Next Post
अब डिजिटल लॉकर में रखें अपने ड्राइविंग लाइसेंस, RC पुलिस व RTO नहीं काटेगा चालान

अब डिजिटल लॉकर में रखें अपने ड्राइविंग लाइसेंस, RC पुलिस व RTO नहीं काटेगा चालान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

  • 9.3k Fans
  • 671 Followers

Recent News

मेरठ मंडल में एक जिले में छह साल से तैनात दरोगाओं के स्थानांतरण किए गए हैं।  जानिये कौन कहां..

मेरठ मंडल में एक जिले में छह साल से तैनात दरोगाओं के स्थानांतरण किए गए हैं। जानिये कौन कहां..

February 18, 2019
विश्व की सबसे ऊँची मूर्ति ‘स्टैचू ऑफ यूनिटी’ पर आतंकियों की बुरी नज़र, ईमेल से मचा हडकंप

विश्व की सबसे ऊँची मूर्ति ‘स्टैचू ऑफ यूनिटी’ पर आतंकियों की बुरी नज़र, ईमेल से मचा हडकंप

February 18, 2019
मेऱठ जोन में 34 निरीक्षकों के गैर जिलों में स्थानांतरण, देखिय सूची

मेऱठ जोन में 34 निरीक्षकों के गैर जिलों में स्थानांतरण, देखिय सूची

February 18, 2019
महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना साथ लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, बनी आपसी सहमति

महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना साथ लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, बनी आपसी सहमति

February 18, 2019
निवाण टाइम्स

Niwan Times is the one of the leading News Paper of Delhi NCR.

Follow Us

Twitter

Recent News

मेरठ मंडल में एक जिले में छह साल से तैनात दरोगाओं के स्थानांतरण किए गए हैं।  जानिये कौन कहां..

मेरठ मंडल में एक जिले में छह साल से तैनात दरोगाओं के स्थानांतरण किए गए हैं। जानिये कौन कहां..

February 18, 2019
विश्व की सबसे ऊँची मूर्ति ‘स्टैचू ऑफ यूनिटी’ पर आतंकियों की बुरी नज़र, ईमेल से मचा हडकंप

विश्व की सबसे ऊँची मूर्ति ‘स्टैचू ऑफ यूनिटी’ पर आतंकियों की बुरी नज़र, ईमेल से मचा हडकंप

February 18, 2019
  • About Us
  • Contact Us
  • Policy
  • T&C
  • I Reporter
  • Epaper

© 2018 Niwan Times

  • Home
  • Nation
  • Delhi NCR
    • Ghaziabad
    • Noida
    • Delhi
    • Meerut
  • State
    • Uttar Pradesh
  • Education
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Social Media
  • IReporter
  • Niwan Special
    • Video Gallery
    • Interview
    • Vichar

© 2018 Niwan Times