गाजियाबाद :- नए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले दस दिनों से चल रहे आंदोलन में शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली- उत्तर प्रदेश की सीमा पर आंदोलनरत किसानों के बीच पहुंचकर आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने का एलान किया।
उल्लेखनीय है कि पिछले दस दिनों से कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान आंदोलन यूपी गेट पर जारी है। आंदोलन के दसवें दिन कांग्रेस के किसानों के केंद्र सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया। साथ ही यूपी गेट पर क्रांति गेट लिखकर आदोंलन में शामिल लोगों में जोश भर दिया। वहीं जिला प्रशासन ने यूपी गेट से होकर जाने वाले वाहनों का रूट डाइवर्जन वाया सीमापुरी कर दिया। यज्ञ में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी शामिल हुए। अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है।
केन्द्र सरकार को यदि किसानों की चिंता होती तो वह उन पर न तो पानी की बौछार कराती और न ही लाठीचार्ज। उन्होंने बुद्धि शुद्धि यज्ञ कर केंद्र सरकार की सदबुद्धि की प्रार्थना भी की। इस मौके पर उन्होंने जोरदार तरीके से किसानों की आवाज उठाने की बात कही और और कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के हितों की रक्षा कहती है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि यह धरना विशुद्ध रूप से किसानों का है।
इसे राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए उन्होंने कहा कि वे देश के अन्नदाता को प्रणाम करने आए हैं और निश्चित रूप से किसानों को उनका हक मिलना चाहिए। मोदी सरकार को तत्काल प्रभाव से तीनों काले कानून रद्द करने चाहिए। उनके साथ उत्तर प्रदेश महासचिव विदित चौधरी, प्रदेश संगठन मंत्री डॉक्टर संजीव शर्मा, पूर्व संगठन मंत्री नरेन्द्र राठी, जिला महामंत्री विकास शर्मा,आस मोहम्मद उर्फ आसू समेत अनेक कांग्रेस नेता थे।