नई दिल्ली :- साल का चौथा और अंतिम चन्द्रग्रहण सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगा। चंद्रग्रहण दोपहर 1 बजकर 4 मिनट से आरंभ हुआ और यह शाम 5 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा।
यह ग्रहण दिन में होने के कारण भारत में नहीं दिखाई देगा। नेहरू प्लेनेटोरियम की निदेशक डॉ. एन रत्ना श्री ने बताया कि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और एशिया के कुछ देशों में यह आशिंक रूप से दिखाई देगा। भारत समेत बाकी किसी देश में ग्रहण नहीं दिखाई देगा।