पटना :- राजभवन से आ रही खबरों के अनुसार मंगलवार को कैबिनेट का विस्तार होगा। मंगलवार को साढ़े 11 बजे मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा। राजभवन के राजेन्द्र मंडपम में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस बार हो रहे विस्तार में कई नए चेहरे के शामिल होने की उम्मीद है। इस मंत्रिमंडल में जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन का शामिल होना तय है।
वहीं कई समीकरणों पर मंत्रियों का चयन कर मंत्री बनाया जा सकता है। हलांकि इस संदर्भ में रविवार को मुख्यमंत्री से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद मिलकर विमर्श कर चुके हैं।